Fino Payment Bank Kaise Le, Apply Fino Bank CSP, Mini Branch

0
316
Fino Payment Bank Kaise Le, Apply Fino Bank CSP, Mini Branch
Fino Payment Bank Kaise Le, Apply Fino Bank CSP, Mini Branch

हैल्लो दोस्तों आप सब कैसे है, मुझे लगता हैं आप सब मस्त होंगे आर्टिकल शुरू करने से पहले आप का हमारे ब्लॉग hindi me total में बहुत बहुत स्वागत है आज का हमारा यह आर्टिकल का टॉपिक हैं Fino Payment Bank Kaise Le ?

जैसा कि हम सब जानते हैं कि आजकल ज्यादातर सभी banks अपने customers को digital सर्विस प्रदान कर रही हैं इन्ही बैंकों में से एक fino payment bank भी हैं ऐसे में सभी लोगो को स्वयं को इन services से aware करना बहुत जरूरी हैं ये services ऐसे हैं, जो आपको बहुत फायदा पहुँचा सकते है पर ज्यादातर लोगो को इन services का फायदा उठाना नहीं आता इसलिए वे काफी समय अच्छा खासा मौका गवां देते हैं, आज आप के सामने इस आर्टिकल को लाने का कारण भी यही हैं कि हम लोगो को digital banking से aware करना चाहते हैं।

यहाँ पड़े:- My Jio App Se Recharge Kaise Kare in Hindi ?

फिनो पेमेंट बैंक CSP क्या है ?

Fino payment bank आपको अपने व्यवसाय की स्थापना बैंक शाखा के रूप में करने का अवसर देता है. जिससे की आप अपने आस पास के area में बैंकर के रूप में कार्य कर सकते हैं, इस तरह आप फिनो पेमेंट बैंक के नेटवर्क का एक हिस्सा बन जाते हैं।

इस तरह आप अपने customer को बैंक शाखा की सभी सेवाएं प्रदान करने में सक्षम हो जाते है और अगर आप अपने customer को अतिरिक्त सेवाएं जैसे travel टिकट बुकिंग, electricity बिल payment, money ट्रांसफर आदि सेवा भी प्रदान कर सकते है।

Fino bank payment आप को एक ऐसा प्लेटफॉर्म प्रदान करता हैं जिसमें आप को केवल मोबाइल, डेक्सटॉप, लैपटॉप उपकरणों के माध्यम से प्रवेश की अनुमति दी जाती है इस सेवा को प्राप्त करने के लिए आप को किसी भी तरह का कोई बड़ा investment नहीं करना पड़ता है यह बैंक आप को अपने प्रत्येक लेन-देन पर आकर्षक कमीशन प्रदान करता हैं जिससे आप के income में काफी वृद्धि होती हैं।

Fino limited की जितनी भी सब्सिडियरी कंपनी हैं, उसमे Payments Bank Ltd भी एक सब्सिडरी संस्था है
जिसे हाल ही में प्राइवेट बैंकिंग लाइसेंस के तहत बैंक के रूप में फिनो पेमेंट बैंक लिमिटेड नाम से 4 अप्रैल 2017 को चालू किया गया था।

आप Fino Payment Bank CSP खोलकर इस बैंक के बैंकर के रूप में कार्य कर सकते हैं, यह बैंक आप को एक BC एजेंट बनने का एक अच्छा मौका प्रदान करता है इस बैंक के साथ जुड़ कर आप एक अच्छी कमाई कर सकते हैं।

अगर आप फिनो पेमेंट बैंक के बैंकर के रूप में कार्य करते है, तो आप को निम्न प्रकार के लाभ दिए जाते हैं जो नीचे बताये गए हैं।

यहाँ पड़े:- Ganesh Chaturthi Kyu Manaya Jata Hai 2020 ( गणेश चतुर्थी )

Fino Payment Bank CSP ID Ke Fayde Kya Hai ?

1. Commission : प्रत्येक लेन देन पर अच्छा कमीशन प्राप्त करना।

2. Single passbook : एक ही खाते में सभी banking लेन देन होने से आप को अपना account manage करने में सुविधा मिलेगी।

3. High Status : यह आप को बैंकर होने का सम्मान देता हैं।

Fino payments Bank CSP से आप को क्या benefits मिलते हैं।

अगर आप Fino payments Bank CSP लेते हैं तो आप को अनेक प्रकार की सेवाएं दी जाती हैं जो नीचे बताया गया हैं तो आगे पढ़ते रहिए।

1. आप आराम से अपने customer का Account Open कर सकते है।

2. आप Cash Withdrawal कर सकते है वो भी बिना किसी परेशानी के।

3. आप को Cash Deposit करने की सुविधा प्राप्त होती हैं।

4. आप अपने customer के लिए Mini Statement बना सकते है।

5. आप कभी भी बिना किसी समस्या के अपने Balance की Enquiry कर सकते हैं।

6. आप को मनी ट्रांसफर करने की भी सुविधाये मिलती हैं।

7. आप अपने देश मे तो मनी ट्रांसफर कर सकते है और इसके साथ ही आप अंतर्राष्ट्रीय मनी ट्रांसफर भी कर सकते हैं।

8. खाता खोलना: आप अपने customer के लिए वर्तमान और बचत किसी भी प्रकार का खाता खोल सकते हैं।

   इन सेवाओं के अलावा भी आप को कुछ अतिरिक्त सेवाएँ दी जाती हैं।  

1. Point of sale (पीओएस) पर नकद बिल भुगतान करना।

2. मोबाइल या DTH रिचार्ज कर सकते हैं।

3. Cash ट्रांसफर प्रबंधन सेवाएं।

4. यात्रा टिकट बुकिंग (एयर / रेल / होटल)

Fino Payment Bank में CSP online apply करने की eligibility क्या है।

1. Fino payment Bank में BC एजेंट बनने के लिए सबसे पहले आप की उम्र 18 साल या इससे अधिक की होनी चाहिए।

2. फिनो पेमेंट बैंक में एजेंट बनने के लिए आपके पास आप की खुद की दुकान या किराए में ली हुई दुकान होनी चाहिए।

3. यह दोनों ही चीज fino payment bank में CSP लेने के लिए बहुत जरूरी है।

4. फिनो पेमेंट बैंक में csp apply करने के लिए कौन कौन सी documents की जरूरत होती हैं।

5. फिनो पेमेंट बैंक का CSP प्राप्त करने के लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेज देने होंगे जो नीचे बताये गए है।

6. फिनो पेमेंट बैंक में CSP अप्लाई करने के लिए आधार कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस या voter id card की जरूरत होगी।

Note- इनमें में से 2 डाक्यूमेंट्स अवश्य होने चाहिए।

1. आधार कार्ड
2. पैन कार्ड
3. Live image यानि मोबाइल द्वारा ली गई हाल की सेल्फी इमेज
4. माता का नाम
5. Email id (अगर उपलब्ध हो तो)
6. फोन नंबर

Fino Payment Bank CSP ID apply कैसे करे ?

Fino Payment bank CSP अप्लाई करने के लिए आपको नीचे बताये तरीको को फॉलो करना है इन तरीकों को अप्लाई कर आप आराम से इस बैंक का CSP ID प्राप्त कर लेंगे।

1. इस बैंक में CSP ID लेने के लिए सबसे पहले आप फिनो पेमेंट बैंक के official वेबसाइट पर जाना होगा।

वेबसाइट Open करे

2. वेबसाइट खोलने के बाद आपको Merchant का एक option दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।Fino payment bank

3. Apply पेज पर आने के बाद यहां पर आपको कुछ डिटेल जैसे कि आपका नाम मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, अपनी दुकान का नाम, दुकान का एड्रेस, सिटी Pin code इत्यादि सभी जानकारियों आपको उस आवेदन फॉर्म को भर देना है।

Fino payment bank

4. उसके बाद आपको Apply now बटन पर क्लिक कर देना है।

5. जब आप आवेदन फॉर्म भर देंगे तब Fino payment bank के अधिकारी आपसे संपर्क करेंगे।

6. उसके बाद आपको इसका BC point दे दिया जाएगा।

दोस्तों अगर आप ऊपर बताया तरीकों को फॉलो करते हैं तो आप Fino payment bank csp आराम से apply कर सकेंगे हमे आशा हैं कि आप को हमारा यह आर्टिकल अच्छा लगा हो इस post से जुड़ी कोई भी सवाल आप नीचे comment बॉक्स में पूछ सकते हैं धन्यवाद।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here