मोबाइल से Happy Birthday वीडियो कैसे बनाये ?

0
782
मोबाइल से Happy Birthday वीडियो कैसे बनाये

Happy Birthday दोस्तों आज हम आप के लिए एक बहुत ही इंटरेस्टिंग पोस्ट लेकर आए हैं तो चलिए बिना टाइम बर्बाद किए सीधे पॉइंट पर आते हैं और इस टॉपिक पर बात करते हैं जैसा कि हम सब जानते हैं साल के 365 दिन किसी न किसी का बर्थडे जरूर होता हैं इसीलिए ये आर्टिकल आप के बड़े काम आ सकता हैं।

क्योंकि आज के डिजिटल दुनिया में अधिकतर लोग मैसेज, फोन कॉल्स और WhatsApp status के जरिए अपने दोस्तों व रिश्तेदारों को birthday wish करते हैं आप अपने दोस्तों या रिश्तेदारों को उनके बर्थडे पर उनका बर्थडे वीडियो बनाकर उनकी खुशी को कई ज्यादा बढ़ा सकते हैं।

पर इसमें प्रॉब्लम यह हैं कि ज्यादातर लोगों को बर्थडे वीडियो बनानी नहीं आती हैं ऐसे लोगो के लिए यह आर्टिकल बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता हैं तो चलिए अब देखते हैं कि आप अपने मोबाइल से बर्थडे वीडियो कैसे बना सकते हैं? साथ ही हम आप को बर्थडे वीडियो के बारे में भी बताएंगे क्योंकि बर्थडे वीडियो अलग अलग तरह की होती हैं अगर आप को उन सभी बर्थडे वीडियो टाइप्स के बारे में पता होगा तब आप आसानी से अपने पसंद के बर्थडे वीडियो बना सकेंगे।

अपने मोबाइल से बर्थडे वीडियो बनाने के लिए आप को इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ना चाहिए इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आप मिनटों में किसी के लिए भी बर्थडे वीडियो बना सकते हैं।

Read Also:- Diwali क्यों मनाई जाती है – दिवाली का त्यौहार क्यों मनाया जाता हैं ?

Happy Birthday वीडियो क्या होता है ?

हमने आप को ऊपर भी बर्थडे वीडियो के बारे में बताया है तो आप सोच रहे होंगे कि आखिर यह बर्थडे वीडियो होती क्या हैं तो आप के जानकारी के लिए बता दे कि बर्थडे वीडियो भी दूसरे वीडियो के जैसे ही होती हैं पर इन वीडियो को एक खाश मौके या यूं कहे कि खाश तौर पर बर्थडे के लिए ही बनाया जाता हैं।

बर्थडे वीडियो की खाश बात ये होती हैं कि इन वीडियो में जिन Songs का इस्तेमाल किया जाता हैं वो Birthday Song होते हैं साथ ही ऐसे वीडियो में हैप्पी बर्थडे लिखा होता हैं और जिस इंसान का बर्थडे होता है या जिसके लिए ये वीडियो बनाया जाता हैं उस इंसान का फ़ोटो इन वीडियो में होता है।

इस तरह के बर्थडे वीडियो बना कर आप अपने दोस्त या रिश्तेदार को बहुत ज्यादा खुश कर सकते हैं।

Read Also:- बल्ब का आविष्कार किसने किया था, और कब किया था ?

मोबाइल से Happy Birthday वीडियो कैसे बनाये ?

बर्थडे वीडियो बनाना कोई मुश्किल काम नहीं हैं आप आसानी से इसे बना सकते हैं यदि आप को बर्थडे वीडियो बनाना हैं तो आप नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो कीजिए अगर आप इन स्टेप्स को सही से फॉलो करते हैं तो यकीन मानें आप बहुत मस्त बर्थडे वीडियो बनाने वाले हैं।

 1   सबसे पहले आप को अपने फोन में Birthday MV Master एप्लिकेशन इंस्टॉल करना होगा, इसीलिए आप play store में जाकर इस एप्लिकेशन को इंस्टॉल कर लीजिए।

Happy Birthday Video Kaise Banaye

 2   App इंस्टॉल करने के बाद आप इस MV Master Application को open कीजिए।

Happy Birthday Video Kaise Banaye

 3   Open करने पर आप को बहुत से ऑप्शन दिखाई देंगे आप Status Maker के ऑप्शन पर क्लिक कीजिए।

Happy Birthday Video Kaise Banaye

 4   अब आप के सामने बहुत से बर्थडे Template आ जाएंगे आप उसमे से अपने पसंद का Template सेलेक्ट कर लीजिए।

Happy Birthday Video Kaise Banaye

 4   Template सेलेक्ट करने के बाद आप Create के बटन को press कीजिए।

मोबाइल से Happy Birthday वीडियो कैसे बनाये ?

 5   अब आप को फ़ोटो सेलेक्ट करने के लिए कहा जायेगा आप 15 फ़ोटो सेलेक्ट कर लीजिए।

 6   फ़ोटो सेलेक्ट करने के बाद आप उसमे अपने पसंद का बर्थडे song डाल दीजिए।

 7   सारी चीजें करने के बाद आप Save बटन पर क्लिक कीजिए और अपने हिसाब से file का size सेलेक्ट कीजिए।

मोबाइल से Happy Birthday वीडियो कैसे बनाये ?

अब आप का वीडियो आप के gallery में save हो गया होगा तो अब आप इसे या तो अपने WhatsApp status में लगा सके हैं या जिनका बर्थडे हैं उन्हें डायरेक्टली भेज सकते हैं।

Note : यह तो हमने आप को Template video बनाना सिखाया जो कि बहुत ही आसान हैं अगर आप दूसरे तरह के बर्थडे वीडियो बनाना चाहते हैं तो आप Mv master का यूज कर सकते हैं साथ ही साथ आप cinemaster, film maker जैसे एप्लिकेशन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Read Also:- Janmashtami Kyu Manaya Jata Hai 2020 ( श्रीकृष्ण जन्माष्टमी )

Birthday Video कितने तरह के होते है ?

अब आप समझ ही गए होंगे कि बर्थडे वीडियो क्या होती हैं और इसे बनाते कैसे हैं? तो चलिए अब जानते है कि बर्थडे वीडियो कितने तरह की होते हैं? बर्थडे वीडियो के टाइप को समझने के लिए आगे पढ़ते रहिए।

Birthday Template Video:-

इस तरह का बर्थडे वीडियो बनाना बहुत ही आसान होता हैं क्योंकि इसमें सभी चीजें पहले से की हुई होती है इसमें आपके पास अलग-अलग तरह के templates पहले से मौजूद होते हैं आप उनमें से अपने पसंद का template choose कर लीजिए template सेलेक्ट करने के बाद आप उस इंसान का फोटो डाल दीजिए जिसके लिए आप बर्थडे वीडियो बनाना चाहते हैं फोटो सिलेक्ट करने के बाद आप बर्थडे सॉन्ग सेलेक्ट कर लीजिए फोटो और बर्थडे सॉन्ग डालते ही आपका वीडियो बन जाएगा।

Lyrical Birthday Video :-

अगर आप किसी के लिए बिना फोटो के कोई वीडियो बनाना चाहते हैं तो यह ऑप्शन आपके लिए बड़े फ़ायदेमंद साबित हो सकता है क्योंकि इस ऑप्शन में आप बर्थडे boy या girl के लिए अपनी तरफ से best wishes या अपनी दिल की बात लिख सकते हैं और अपनी wishes लिखने के बाद अपने पसंद का कोई भी birthday song डाल दीजिए best wishes लिखने और song डालने के बाद आप का वीडियो बनकर तैयार हो जाएगा।

Photo video:-

अगर आप Happy Birthday Template का इस्तेमाल नहीं करना चाहते या फिर आप कोई Lyrical वीडियो नहीं बनाना चाहते तो आप इस ऑप्शन को choose कर सकते हैं इसमें आप उस इंसान का फ़ोटो सिलेक्ट कर लीजिए जिसका बर्थडे हैं उसके बाद आप अपना Favourite Birthday song सेलेक्ट कर लीजिए।

आप चाहे तो इस वीडियो में Happy Birthday भी लिख सकते हैं ये सब करने के बाद आप save बटन पर क्लिक करके वीडियो को save कर लीजिए।

 ⇓ निचे आप वीडियो भी देख सकते है अगर आर्टिकल में समज नहीं आये तो ⇓ 

दोस्तों मुझे लगता है कि आप को हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आप समझ ही गए होंगे कि बर्थडे वीडियो कितने तरह का होता है साथ ही बर्थडे वीडियो कैसे बनाते हैं।

अगर आप हमारे काम से खुश हैं तो आप इस पोस्ट को अपने दोस्तों व रिश्तेदारों के साथ सोशल मीडिया में भी शेयर कर सकते हैं।

अगर ऐसी कोई चीज है जो आपको इस आर्टिकल में नहीं समझ आ रही है तो आप उसे नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है साथ ही आप कमेंट बॉक्स में भी बता सकते हैं कि आप को यह आर्टिकल कैसे लगा धन्यवाद।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here