Fau-G Game Download कैसे करे, दोस्तों अगर आप एक गेम लवर है तो आप ने PUBG जरूर खेला होगा लेकिन पब्जी के बैन हो जाने के बाद अगर आप भी पब्जी के अल्टरनेटिव गेम की खोज में है तो आपने Fau-G गेम का नाम जरूर सुना होगा।
अगर आप Fau-G गेम के बारे में और जानना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही जगह आए हैं हमारे इस पोस्ट में हम आपको फौजी गेम से जुड़ी हर छोटी बड़ी जानकारी देंगे।
इस पोस्ट में आप विशेषकर जानेंगे कि Fau-G Game Kya Hai, Fau-G Game Download Kaise Kare ?
अगर आप Fau-G गेम के विषय में पूरी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें।
Fau-G गेम को PUBG गेम का अल्टरनेटिव बताया जा रहा है बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता Akshay Kumar ने बेंगलुरु के एक गेम डेवलपमेंट कंपनी “nCore Games” के साथ मिलकर एक गेम बनाने की घोषणा की हैं।
यह गेम पूरी तरह से भारतीय ऑडियंस को ध्यान में रखकर बनाया जाएगा। इस Game का नाम उन्होंने Fau-g बताया हैं।
Table of Contents
फौजी गेम क्या हैं ?
FAU-G गेम का पूरा नाम Fearless and United-Guards है इसे फौजी नाम से भी जाना जाता है FAU-G एक First person shooter भारतीय गेम है।
इसे single और multiplayer दोनों मोडो में ही खेला जा सकता है यह एक आर्मी थीम बेस्ड गेम है, इसीलिए इसका नाम फौजी रखा गया है।
इस गेम के क्रिकेटर ने इस गेम को भारतीय जनता का पब्जी के प्रति लगाव को देखकर बनाया है। यह पूरी तरह से एक स्वदेशी गेम है जिसके कारण इसका बैन होने का कोई मतलब ही नहीं है।
FAU-G गेम के पहले लेवल पर गेमर्स को Galvan valley का दृश्य देखने को मिलता है। ये वो जगह है, जहां june 2020 में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच भयंकर लड़ाई हुई थी।
FAU-G गेम के creators के साथ Akshay Kumar ने खुद अपने twitter में यह पोस्ट किया था कि इस गेम से होने वाली Net revenue का 20% Bharat ke Veer trust को डोनेट किया जाएगा। यह ट्रस्ट 2019 में हुए पुलवामा अटैक के बाद बनाई गई थी।
इस Game के मदद से हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी “आत्मनिर्भर भारत” या “Self-reliant India” के प्रोजेक्ट पर जोर दे रहे हैं।
Fau-G Game Download कैसे करे ?
Fau-g गेम अब बनकर पूरी तैयार तैयार है यह गेम आपको Android और IOS दोनों ही जगह मिल जाएगा अगर आप इस गेम को डाउनलोड करना चाहते है तो आप नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
1 सबसे पहले आप अपने Android मोबाइल डिवाइस के Google Play Store पर जाएं।
2 उसके बाद आप Google Play Store के होम पेज के Search बॉक्स में, “FAU-G” game टाइप कीजिए।
3 जैसे ही आप फौजी लिखकर सर्च करेंगे वैसे बहुत से रिजल्ट आप के सामने आ जायेंगे आप स्क्रीनशॉट में दिखाई दे रहे एप्लिकेशन पर Tap कीजिए।
4 और Fau-G गेम को इंस्टॉल कर लीजिए।
इंस्टॉल करने के बाद आप का Fau-G Game आप के फोन में डाउनलोड हो जायेगा।
यहाँ पढ़ें:- PUBG Download Kaise Kare, PUBG Mobile Game India Download ?
FAU-G Game में Features क्या क्या हैं ?
Fau-G Game के इंटरफेस में जो मिशन मैप दी जाती हैं वो इंडियन आर्मी के उपर बेस्ड करके बनाई गई हैं।
Fau-g गेम में भी आप को पब्जी के तरह कई अलग-अलग फीचर्स में देखने को मिलेंगे साथ ही इसका इंटरफेस पूरी तरह से यूजर फ्रैंडली हैं। तो इस गेम को खेल कर आप को बहुत मज़ा आने वाला हैं।
इस गेम की दूसरी सबसे खासबात यह हैं कि इंडियन आर्मी के जाबांज फौज के चरित्र को इस गेम में बहुत अच्छे से दर्शाया गया है।
जैसा कि हमने आप को बताया कि फौजी भी पब्जी के तरह काम करता हैं इसीलिए पब्जी के तरह इस गेम में भी आप मैप देख सकते हैं लेकिन यह मैप कोई काल्पनिक दृश्यों को नहीं बल्कि भारतीय सेना के बॉर्डर के दृश्य को दर्शाएगा।
इस गेम में आप देखेंगे कि हमारे सेना के जवान किस तरह अपने एरिया में दुश्मनों से लोहा लेते हैं भारतीय सेना के फाइटिंग एरिया को इस गेम के Map में पॉइंट किया गया है।
PUBG के तरह आप Fau-g गेम को भी ऑनलाइन खेल सकते हैं आप चाहे तो आप इस गेम को अकेले खेल सकते हैं या फिर आप चाहे तो आप अपने दोस्तों के साथ मिलकर भी इस गेम को खेल सकते हैं।
FAQ ⇓
Fau-G Game को किसने बनाया हैं ?
इस गेम को बॉलिवुड के दिग्गज अभिनेता अक्षय कुमार के नेतृत्व में Banglore-based publisher nCore Games developer द्वारा बनाया गया हैं।
क्या सिर्फ Fau-g गेम pubg का alternative गेम है ?
वैसे तो pubg के बहुत से अल्टरनेटिव गेम play store पर मौजूद हैं। लेकिन उन सभी अल्टरनेटिव game में Fau-g गेम सबसे अच्छा हैं। यह हमारे देश में बनाया गया था।
Fau-g game कब लॉन्च हुआ था ?
Fau-g game को साल 2020 के October के महीने में लॉन्च किया गया था। आज इस गेम को 5 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया हैं। और दिन प्रतिदिन इस गेम को खेलने वाले लोगो की संख्या बढ़ती जा रही हैं।
PUBG Game क्यों बैन हुआ ?
PUBG Game को एक चाइनीज़ गेम समझकर 118 चाइनीज़ App के साथ इसे भी बैन कर दिया गया था।
क्या Fau-G गेम बैन हो सकता हैं ?
PUBG बैन हो जाने के बाद game lovers के मन में यह सवाल आना लाज़मी हैं लेकिन आप की जानकारी के लिए बता दे कि Fau-g गेम बैन नहीं हो सकता क्योंकि यह एक स्वदेशी Game हैं।
मैं उम्मीद करती हूं कि इस पोस्ट में बताई गई जानकारी आपको पसंद आई होगी इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आप जान गए होंगे कि Fau-G Game Download Kaise Kare | Fau-G Game Kya Hai ?
इस तरह के बेहतरीन और जानकारियों से भरा पोस्ट पढ़ने के लिए हमारे ब्लॉग के नोटिफिकेशन को ऑन कर दीजिए।
यह पोस्ट आपको कैसे लगा नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताइए। ऐसा कोई सवाल जो आप हम से पूछना चाहते हैं या फिर कोई टॉपिक जिस पर आप पोस्ट पढ़ना चाहते हैं।
तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर हमें जरूर बताइए। आपके मदद और जानकारी बढ़ाने के लिए हम हमेशा तैयार हैं धन्यवाद।